Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 25, 2021

समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की उठाई मांग

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक | शिक्षक संघ (सेवारत) के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर शिक्षा | विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस संबंध में डीआईओएस ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।



जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र के अनुसार | जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से एनपीएस आच्छादित शिक्षकों और कर्मचारियों के प्राप्त खाते में सरकारी अवशेष का अंशदान एकमुश्त जमा नहीं किया गया है।


साथ ही कुछ विद्यालय के प्रबंधक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के | चयन वेतनमान में लापरवाही बरत रहे हैं। टीजीटी तथा पीजीटी के || नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय में नियुक्ति देने के संबंध में भी भ्रष्टाचार की आशंका है।


प्रदेश महामंत्री डॉ सुनीत गिरि ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों व उनकी वित्त संबंधी समस्याओं को शीघ्रता से हल किया जाना चाहिए। प्रदेश मंत्री अनिल चौहान ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा, तब ही शिक्षक पूर्ण मन से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेगा।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, डॉ सुरेंद्र वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, फैसल मसरूर सिद्दीकी, राजीव कुमार शर्मा, डॉक्टर सुधीर कुमार, अरुण कुमार त्यागी, बृजेश कुमार त्यागी, मयंक त्यागी गिरीश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link