Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 9, 2021

दो माह से अनुपस्थित 12 प्रशिक्षुओं को नोटिस देकर की कार्यवाही

 डायट में चल रहा डीएलएड प्रशिक्षण 

छिबरामऊ। नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो माह से प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले 12 प्रशिक्षुओं को प्रथम नोटिस देकर कार्रवाई की गई है। स्पष्टीकरण का जवाब न मिलने पर प्रशिक्षुओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



प्रशिक्षण प्रभारी सुनील कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डायट प्राचार्य संगीता सिंह के निर्देश पर डीएलएड के प्रशिक्षण में 12 प्रशिक्षणार्थी 12 अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रथम नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न मिलने पर इसी तरह दो नोटिस और दिए जाएंगे। इसके बाद विभागीय कार्रवाई कर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी सूचना निदेशक एनसीईआरटी व सचिव परीक्षा नियामक अधिकारी को भेज दी गई है।

दो माह से अनुपस्थित 12 प्रशिक्षुओं को नोटिस देकर की कार्यवाही Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link