Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 9, 2021

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में शहीद हुए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

 जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव ने पदाधिकारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में शहीद हुए शिक्षक साथी डा. रामाशीष सिंह की पांचवीं शहादत दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धाजलि सभा की गई। धर्मेन्द्र कुमार यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली ही सरकार द्वारा शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष राजकेशर यादव, जिलामंत्री रामसूरत वर्मा, जिला संरक्षक डा. सुनीलकान्त तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद



पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में शहीद हुए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link