Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 9, 2021

LT अंग्रेजी भाषा के चयनित को फिर झुनझुना

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी-2018 भर्ती परीक्षा में चयनित अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थी फुटबाल बने हैं। नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय नियमावली का हवाला देकर अंग्रेजी भाषा को अंग्रेजी साहित्य के समकक्ष न मानकर नियुक्ति नहीं दे रहा है, आयोग ने इवि की समकक्षता प्रमाणित होने की विषय विशेषज्ञों के पैनल की रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल कर अभ्यर्थन को उचित माना है। अपर शिक्षा निदेशक (एडी) राजकीय अंजना गोयल ने मामले का निस्तारण करने के लिए चयनित अभ्यर्थी वत्सला जायसवाल को बुलाया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 2018 की एलटी भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी को छोड़कर अन्य विषयों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 



भर्ती विज्ञापन में अंग्रेजी विषय मामले में योग्यता अंग्रेजी साहित्य या समकक्ष निर्धारित थी। इस पर अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थी भी परीक्षा में सम्मिलित हुए। आयोग ने अंग्रेजी भाषा में करीब 20 अभ्यर्थियों का चयन कर सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी। अपर शिक्षा निदेशक ने नियमावली का हवाला देकर अंग्रेजी भाषा को अंग्रेजी साहित्य के समकक्ष न मानकर सूची आयोग को लौटा दी। इसके बाद कोर्ट गए अभ्यर्थियों ने आयोग के निर्देश पर अंग्रेजी भाषा को समकक्ष होने का इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रमाणपत्र सौंपा। 


आयोग ने विषय विशेषज्ञों के पैनल की रिपोर्ट के आधार पर अभ्यर्थन उचित होने की रिपोर्ट कोर्ट में भी सौंपी। चयनित गजेंद्र सिंह बुंदेला, सुमन, ईश्वर दयाल, वत्सला जायसवाल सहित कई अभ्यर्थी कोर्ट की शरण में हैं। वत्सला को बुधवार को निदेशालय प्रयागराज में बुलाए जाने पर अन्य अभ्यर्थी भी आवेदन लेकर पहुंच गए, लेकिन अपर निदेशक ने अन्य के आवेदन नहीं लिए। सिर्फ वत्सला के आवेदन पर पुरानी बात दोहराई। वत्सला ने कहा कि यह बातें तो पूर्व में हो चुकी हैं, फिर बुलाए जाने का क्या औचित्य है।

LT अंग्रेजी भाषा के चयनित को फिर झुनझुना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link