Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

भर्ती: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में फैकल्टी के 3 दर्जन से अधिक पदों पर निकलीं भर्ती, देखिए डिटेल्स

 IGNOU Recruitment 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने फैकल्टी और डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की ऑफिशियल साइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



इग्नू की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2022 तक है। इग्नू की इस भर्ती में कुल 44 रिक्तियों को भरा जाना है।


टीचिंग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों/स्टडी सेंटर्स में की जाएगी, वहीं एकेडमिक डायरेक्टर की नियुक्ति इग्नू के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन सेंटर पर की जाएगी। आगे देखिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां-


रिक्तियों का विवरण :

प्रोफेसर: 21 पद

एसोसिएट प्रोफेसर: 20 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर: 3 पद

निदेशक: 1 पद


आवेदन योग्यता - जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों के लिए यहां दिया जा रहा पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 


👉 IGNOU Recruitment 2021 Notice:- इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें


भर्ती: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में फैकल्टी के 3 दर्जन से अधिक पदों पर निकलीं भर्ती, देखिए डिटेल्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link