Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

शिक्षकों का वेतन जारी न होने पर जताई चिंता

अमरोहा। राजकीय शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन जारी नहीं करने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले त शपथ पत्र के साथ वेतन जारी करने का आदेश जारी हुआ था लेकिन अब तक वेतन नहीं मिल रहा है।



उन्होंने प्रधानाचार्य दिनेश चिकारात को पत्र सौंप कर भुगतान कराने की मांग दोहराई। जिलाध्यक्ष अनुमेष चौहान ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में 20 शिक्षकों की अगस्त में नियुक्ति हुई थी। लेकिन इन लोगों का वेतन दोबारा रोक दिया गया है। दिवाली में शपथ पत्र लेकर वेतन दिया गया। अब दोबारा रोक दिया गया है हालांकि वित्त और लेखाधिकारी द्वारा बगैर किसी उच्चाधिकारी के आदेश के ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान मदनपाल सिंह, कावेंद्र सिंह, राजीव सिंह आदि रहे। संवाद

शिक्षकों का वेतन जारी न होने पर जताई चिंता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link