Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

प्राथमिक स्कूलों के नेत्र दिव्यांगों को मिलेगा टाकिंग टैबलेट

 प्राथमिक स्कूलों में दाखिला पाने वाले नेत्र दिव्यांग बच्चे अब सुनकर पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें टाकिंग टैबलेट देने की तैयारी है। सरकार ने 14 जिलों के 1206 बच्चों को चिह्नित किया है। समग्र शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक डा. सरिता तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूनीसेफ बच्चों को टाकिंग डिवाइस उपलब्ध कराएगा। पत्र में कहा गया है कि यूनीसेफ की ओर से



मिलने वाले डिवाइस की मदद से नेत्र दिव्यांग बच्चे सुन कर पढ़ाई कर सकेंगे। योजना के तहत 14 जिलों में 125 स्पेशल एजूकेटर तैयार किए जाएंगे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा इसके प्रभारी होंगे। जिस ब्लाक के बच्चों को ये टैबलेट दिए जाएंगे, वहां के डाटा एंट्री आपरेटर व नोडल टीचर को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि इसका पूरा लाभ बच्चों को मिल सके।

प्राथमिक स्कूलों के नेत्र दिव्यांगों को मिलेगा टाकिंग टैबलेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link