फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव ने प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर गढ़िया के प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलसरा के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक के निलंबन की जांच बीईओ राजेपुर और शिक्षक के निलंबन की जांच शमसाबाद बीईओ को दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल ने 15 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर गढ़िया में निरीक्षण किया था जिसमें प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले थे।
वहीं चिलसरा में सहायक अध्यापक ने यूनीफार्म पहन कर न आने पर कक्षा छह के छात्र से ऊठक-बैठक कराई थी। घटना की छात्र के पिता ने चौकी पर तहरीर दी थी।
42 शिक्षकों को नोटिस स्पष्टीकरण मांगा
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 42 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। इसमें शिक्षामित्र व अनुदेशक भी शामिल हैं। इन सभी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं। नवंबर में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रेरणा पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की थी। इसमें आठ प्रधानाध्यापक, 17 सहायक अध्यापक, 10 शिक्षामित्र और सात अनुदेशक गैर हाजिर मिले थे। (संवाद)
