Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

छात्र की पिटाई मामले में एबीएसए की जांच में शिक्षिका दोषी, अब होगी कार्रवाई

 Primary ka master, basic shiksha news, updatemarts


निगोहां के राती प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र की पिटाई मामले की जांच में शिक्षिका दोषी पायी गई है। इस मामले की जांच कर रहे एबीएसए मनीष सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी शिक्षिका सुनीता सोनकर दोषी मिली हैं। रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।



साथ ही पीड़ित छात्र का इलाज कराने का आश्वासन दिया है। एबीएसए ने कहाकि सोमवार को एक्सरे रिपोर्ट के बाद बच्चे का इलाज कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। बुधवार शिक्षिका सुनीता सोनकर पर कक्षा पांच के छात्र सौरभ को मामूली बात पर पीटने का आरोप लगा था।

छात्र की पिटाई मामले में एबीएसए की जांच में शिक्षिका दोषी, अब होगी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link