Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल, चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील, हैंडपंप भी खराब

 सुकरौली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में समस्याओं का अंबार 

हाटा। क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों की स्थिति बहुत ठीक नहीं है। अनेक ऐसे विद्यालय हैं, जहां शौचालय पानी, बाउंड्रीवाल, जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी, एमडीएम की समस्या बनी हुई है।



सकरौली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय में 140 छात्रों का नामांकन है। शुक्रवार को 61 बच्चे मौजूद थे। यहां तैनात पांच शिक्षकों में मौजूद थे। इस विद्यालय की मुख्य समस्या पेयजल की है। छात्रों को पानी पीने के लिए लगाया गया इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब है। शिक्षिका

नजमा खातून ने बताया कि सूचना देने के बाद भी जब इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निजी खर्चे से परिसर में हैंडपंप लगवाया है। प्राथमिक विद्यालय करमहिया में 55 बच्चों का नामांकन हैं। शुक्रवार को 30 छात्र आए थे। यहां तीन शिक्षकों की तैनाती है।

सभी शिक्षक मौजूद थे। इस विद्यालय में अब भी लकड़ी पर मिड-डे मील बनता है। इससे निकलने वाले धुएं से बच्चे परेशान रहते हैं। विद्यालय शौचालय है, लेकिन पानी की समस्या है जर्जर भवन में पढ़ाई होती है। प्राथमिक विद्यालय भिस्वा मठवाल गिरी में 64 विद्यार्थियों का नामांकन है 35 मौजूद थे। यहां तीन शिक्षकों की तैनाती है। दो शिक्षक मौके पर मौजूद मिले। इस विद्यालय में कार्यालय नहीं है यहां किचन शेड की उचित व्यवस्था भी नहीं है पूरा विद्यालय भवन जर्जर है। प्राथमिक विद्यालय जोगीवीर में पंजीकृत 240 छात्रों 198 मौजूद थे। यहां एक शिक्षक और दो शिक्षामित्रों की तैनाती है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी
उदयशंकर राय ने कहा कि जिन जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें पे स्कूलों में गैस कनेक्शन नहीं है, स्थानीय निकाय के माध्यम से ठीक उनकी सूची जिले पर भेज दी गई है। कराया जाएगा।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखनहा के शिक्षक निलंबित

जटहां बाजार विशुनपुरा ब्लॉक बीईओ के निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखनहां में एमडीएम में अनियमितता पाई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रभारी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। बीईओ बिशुनपुरा देवमुनि वर्मा ने 13 नवंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखनहा का निरीक्षण किया था, जिसमें 265 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 24 बच्चे उपस्थित मिले थे। विद्यालय में एमडीएम नहीं बन रहा था और न ही बच्चों को फल व दूध दिया गया था। बीईओ विशुनपुरा के तरफ से बीएसए को आख्या भेजी गई थी। इस आधार पर बीएसए ने प्रभारी हेडमास्टर सलाउद्दीन अंसारी को निलम्बित कर दिया है। संवाद

परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल, चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील, हैंडपंप भी खराब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link