Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

विद्यालय में बंद गोवंशों को गोशाला भेजा, नहीं हुई पढ़ाई

 बिधूना (औरैया)। डहरियापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में दूसरे दिन भी गोवंश बंद रहे। विद्यालय में न शिक्षक पहुंचे और नहीं छात्र, नतीजतन शुक्रवार को भी शिक्षण कार्य बंद रहा शिक्षण कार्य ठप रहने और गोवंशों के 24 घंटे से ज्यादा समय से बिना चारा-पानी के रहने की जानकारी मिलने पर एसडीएम व बीडीओ फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने गोवंशों को स्कूल से बाहर मोकमीत की गोशाला में भिजवाया। विद्यालय की साफ सफाई कराई जा रही है। डहरियापुर गांव किसानों ने बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह तक सैकड़ों अन्ना मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था किसानों का आरोप था कि अफसरों की लापरवाही के चलते अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी बढ़ी है। 



कई बार मवेशियों को पकड़ कर गोशाला भिजवाने की बात कही, लेकिन अफसरों ने नहीं सुना फसल बर्बाद होती देख किसानों ने गोवंशों को विद्यालय में बंद किया था। गुरुवार सुबह से शुक्रवार दोपहर बाद तक गोवंश स्कूल में बंद रहे। इससे शुक्रवार को भी पढ़ाई ठप रही। इस बीच पहुंची प्रधानाध्यापक सरोज कुमारी ने अधिकारियों को फिर से सूचना दी। वहीं कुछ बच्चों को पास के दीनदयाल के घर पर बैठाकर पढ़ाया। दोपहर बाद एसडीएम रामऔतार व बीडीओ मुनीश कुमार फोर्स के साथ विद्यालय पहुंचे ग्राम सेवक और सफाई कर्मचारी के माध्यम से गोवंशों को मढ़ोकमीत गोशाला भेजा। बीडीओ मुनीश कुमार ने बताया कि सभी गोवंशों को गोशाला भेज कर स्कूल की सफाई करवाई जा रही है 

विद्यालय में बंद गोवंशों को गोशाला भेजा, नहीं हुई पढ़ाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link