Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 5, 2021

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश

 नडरौना। केंद्रीय विद्यालय गांगरानी क भवन निर्माण समिति की बैठक व निर्माण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को डीएम एस राजलिंगम ने किया डीएम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कर्नीचर, स्ट्रक्चर, बिजली, वायरिंग टिंग, फायर इत्यादि कार्यों की जानकारी ली। दिसम्बर में ही इसका उद्घाटन होना है।डीएम को बताया गया कि भवन का ढांचा पूरी तरह से तैयार है। पेंटिंग, फायर, बिजली और वायरिंग का कार्य भी अंतिम दौर में चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में कुल 36 शिक्षण कक्ष हैं। इसके अलावा लैब रूम, गैलरी आदि का भी निर्माण कराया गया है।



डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए कि परिसर में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए तथा फूल व पौधे लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बाहर के आसपास की जगहों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्राचार्य संदीप कुमार पांडेय व अन्य सदस्यों में ऋषभ यादव, रिंकू कुमार, राजेश त्रिपाठी, विजय बहादुर, विश्वजीत, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।



डीएम ने केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link