Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बोले- 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

 बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है. बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती के पदों में जो आरक्षण की विसंगति का मामला सामने आया, उसे दूर कर रहे हैं. वैसे तो इसमें 6 हज़ार पदों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए कहा गया था. लेकिन अगर इनकी संख्या अधिक होगी तो सभी प्रभावित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.


डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की जब भी अभ्यर्थी मिलते थे तो विभाग के अधिकारी कहते रहे कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई. आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए भर्ती हुई है. साफ है कि इस मामले में अधिकारी भ्रमित करते रहे. अगर पहले ही मामला सामने आता तो इतना नहीं खिंचता. प्रथम दृष्टया लगता है कि गड़बड़ी जानबूझ कर नहीं की गई. लेकिन फिर भी अगर लापरवाही या जानबूझकर गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई होगी.


बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बोले- 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link