Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुर्व्यवहार, अपशब्द व छेड़छाड़ करने का आरोप

 प्रधानाचार्य ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी

सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर शिक्षकों और कर्मचारियों से दुव्र्व्यवहार करने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जीयनपुर थाने में तहरीर दिया। वही प्रधानाचार्य ने शिक्षकों पर सरकारी कार्य में व्यवधान करने और जान मारने की धमकी की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।



स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में 29 अक्टूबर को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 11 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निलंबित कर उनका वेतन रोक एक सप्ताह के अंदर प्रधानाचार्य के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण की समय सीमा बीत जाने के बाद भी माकूल जवाब न मिलने से सभी कर्मचारियों का वेतन एसडीएम ने रोक दिया। शिक्षकों कहना है कि प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण दिया था लेकिन प्रधानाचार्य ने उसे


अधिकारी को नहीं भेजा निलंबन वापसी और वेतन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक नेताओं ने विद्यालय परिसर में सोमवार का प्रदर्शन कर नारेबाजी की शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों ने धरना


के दिन सोमवार को आकस्मिक अवकाश ले रखा था, जिसकी स्वीकृति भी प्रधानाचार्य द्वारा दी गई थी। प्राचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने भी जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा की शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश लेकर परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया जो नियम विरुद्ध है।


इस बाबत जब रजिस्टर पर शिकायत दर्ज की गई तो शिक्षक अभद्र व्यवहार पर उतर आए और कई लोगों ने मारने की धमकी दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्राचार्य के खिलाफ तहरीर देने वालों में बेचू राम, अभय श्रीवास्तव, आसिफ खान, रामजन्म यादव, बब्बू राम, सूर्यनाथ यादव, सुभाष चंद्र गौतम, समन, पति राम सहित 14 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुर्व्यवहार, अपशब्द व छेड़छाड़ करने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link