Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

कक्षा नौ की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान,जाने पूरा मामला

 कैंसर से पीड़ित हैं किशोरी के बाबा, घरवाले नहीं बता पाए फांसी लगाने का

ललितपुर थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सौरई निवासी कक्षा नौ की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। किशोरी के बाबा कैंसर से पीड़ित हैं। ग्राम सौरई निवासी काजोल (15) पुत्री लल्लू रैकवार गांव के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके बावा परसादी (65) पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। सोमवार को किशोरी के पिता लल्लू रैकवार अपने पिता का इलाज कराने झांसी गए थे। वह मां व भाई के साथ घर पर थी। सोमवार की शाम करीब बजे किशोरी परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चली गई मां व भाई अलाव तापने बाहर निकल गए।



जब रात नौ बजे वह अपने घर के अंदर गए तो काजोल कमरे में कुंदे के सहारे फांसी पर लटकी दिखी। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। आनन-फानन लोग उसे फंदे से उतार दरवाजे पर अलाव तापने के बाद कर जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मौसी के लड़के राजू ने बताया कि काजोल के बाबा कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज में पैसा लगने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इससे काजोल परेशान रहती थी। मृतका इकलौती बेटी थी। वह अपने भाई से छोटी थी। उधर, परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कक्षा नौ की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान,जाने पूरा मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link