Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

स्कूल के सामने जलभराव से ग्रामीण और विद्यार्थी परेशान

 चौसाना। कस्बे में पीएनबी वाली गली में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।



चौसाना में पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रास्ते पर पानी भरा रहता है और हर समय कीचड़ रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क टूटने से यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक टूटी सड़क व पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


स्कूल संचालक योगेश गौतम का कहना है कि सड़क पर जलभराव की समस्या से बड़ी परेशानी हो रही है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी


बढ़ रहा है। हमारा स्कूल भी पीएनबी की गली में है। जिससे अध्यापकों को व बच्चों का स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण अहसान कुरैशी ने भी ग्राम पंचायत से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

स्कूल के सामने जलभराव से ग्रामीण और विद्यार्थी परेशान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link