Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 13, 2021

बेसिक शिक्षकों ने प्रोन्नति और स्थानांतरण की मांगे न पूरी किए जाने के विरोध में ट्विटर पर छेड़ी मुहिम

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति और स्थानांतरण की मांगे न पूरी किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों ने यूपीबेसिकटीचरट्रांसफरप्रमोशन हैशटैग के साथ ट्विटर पर मुहिम छेड़ दी है। रविवार को सैकड़ों शिक्षकों ने ट्वीट किया। शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रमोशन, जिले के भीतर और बाहर स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं।


प्रदेश सरकार बनने के बाद से लगातार बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रमोशन और स्थानांतरण को लेकर बयान तो दिए लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बीत गया और बेसिक स्कूलों में पदोन्नति नहीं की गई। शिक्षकों को इंचार्ज बनाकर उनसे प्रधानाध्यापकों के कार्य लिए जा रहे जिसके लिए न उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन दिया जा रहा न ही प्रमोशन किया जा रहा जबकि पूरे प्रदेश में हजारों पद खाली हैं।


प्रदेश मंत्री सुधेश पांडेय का कहना है कि जिले के अंदर स्थानान्तरण न होने के कारण शिक्षकों को अपने ही जिले में प्रतिदिन 100 से 150 किमी की यात्रा करके स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। शिक्षक संजीव रजक, बबिता वर्मा, अंकिता शुक्ला एवं सुमन का कहना है कि आकांक्षी जनपदों से किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया गया है, इन जनपदों के शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय न करे।

बेसिक शिक्षकों ने प्रोन्नति और स्थानांतरण की मांगे न पूरी किए जाने के विरोध में ट्विटर पर छेड़ी मुहिम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link