Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 13, 2021

Primary ka master: निरीक्षण के दौरान शिक्षक रजिस्टर में मौजूद, मौके पर गायब मिले कई शिक्षक

 जायस (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र बहादुरपुर के बीईओ ने बीते दिन शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर व ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक/ कर्मचारी उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी बनाकर गायब मिले। विद्यालय में उपस्थिति से ज्यादा बच्चों को एमडीएम खिलाने की बात भी सामने आई। बीईओ ने लेखा कार्यालय को रिपोर्ट भेजकर अनपुस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने की सिफारिश की है।



परिषदीय विद्यालयों की हकीकत जांचने के लिए बीईओ राकेश सचान ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। बीईओ ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर का सुबह 9:20 बजे निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापक जावेद अहमद, सहायक अध्यापक रामजी सोनकर व अनुदेशिका बीनू कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल से गायब मिले।

Primary ka master: निरीक्षण के दौरान शिक्षक रजिस्टर में मौजूद, मौके पर गायब मिले कई शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link