Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 13, 2021

शिक्षामित्र भटक रहे- युवा दुःखी, उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी का सवाल- अखिलेश यादव

 शिक्षामित्र भटक रहे- युवा दुःखी, उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी का सवाल- पूर्व सीएम अखिलेश यादव 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपने पिछले साढे चार साल के कार्यकाल के दौरान भेदभाव से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि अंग्रेज फूट डालो और राज करो के मंत्र पर काम करते थे।



 उसी तरह भाजपा डरा कर और लोगों को मारकर राज करना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी का सवाल है। इसके अलावा पेपर लीक छात्रों पर लाठीचार्ज भर्तियों पर स्थगन आदेश के सवाल भी मौजूद हैं। शिक्षामित्र भटक रहे हैं। युवा दुखी हैं।


शिक्षामित्र भटक रहे- युवा दुःखी, उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी का सवाल- अखिलेश यादव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link