बेहट(सहारनपुर)। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के अनवरपुर बरौली स्थित खंड संसाधन केंद्र बीआरसी भवन में चौकीदार सेक्स रैकेट चला रहा था। ग्रामीणों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि चौकीदार व एक अन्य मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एक स्कूटी व तीन बाइकें और फरार चौकीदार का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
रविवार रात 8 बजे गांव अनवरपुर बरौली के कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बने बीआरसी भवन में कुछ आवाजें सुनीं। गेट पर आवाज लगाई तो कुछ शंका हुई। इस पर ग्राम प्रधान ने अन्य के साथ भवन में घुसे तो चौकीदार शाहनवाज व नदीम दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में थे।
