Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 14, 2021

अटल के जन्मदिन पर सरकार को भाजपा का संकल्प पत्र याद दिलाएंगे प्रदेशभर के शिक्षामित्र, जितेंद्र शाही के बैठक में हुए बड़े ऐलान

 अटल के जन्मदिन पर सरकार को भाजपा का संकल्प पत्र याद दिलाएंगे प्रदेशभर के शिक्षामित्र, जितेंद्र शाही के बैठक में हुए बड़े ऐलान 

- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी, वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसम्बर) पर प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में अध्यापन करने वाले शिक्षामित्र भाजपा के 2017 में शिक्षामित्रों को लेकर संकल्प पत्र में किए गए वादे की याद दिलाएंगे। शिक्षामित्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन सभी जिलाधिकारियों को सौंपेंगे।



आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने कहा कि संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बैठक में कहा कि सरकार एक तरफ तो शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर दिखायी देती है, लेकिन निराकरण में देरी होती जा रही है। इसको लेकर शिक्षामित्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 2022 में विधानसभाचुनाव होना है और इसके लिए चुनाव आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। इसी वजह से शिक्षामित्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।


उन्होंने कहा कि अब शिक्षामित्र चुप नहीं रहने वाले हैं और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालयों अमल करते हुए शिक्षामित्र कार्या पत्रांक प्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | त्रिवेदीग को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों को भोजन सौंपेंगे और भाजपा के संकल्प पत्र की याद स्टेशनरी सरकार को दिलाएंगे। शाही ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने अपने लोक आमंत्रि संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों को न्यायोचित किसी सहायता, सभी शिक्षामित्रों के रोजगार की है। दिन समस्या को तीन महीने में न्यायोचित तरीके से संसाधन सुलझाने का संकल्प किया था, लेकिन पौने अपरान पांच वर्ष के बाद भी शिक्षामित्रों की समस्याएं जस की तस बनी हैं। |

अटल के जन्मदिन पर सरकार को भाजपा का संकल्प पत्र याद दिलाएंगे प्रदेशभर के शिक्षामित्र, जितेंद्र शाही के बैठक में हुए बड़े ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link