Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 14, 2021

छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के वक्त प्रधानाचार्य रहीं सुषमा गिरफ्तार

 भोगांव (मैनपुरी)। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एसआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या सुषमासागर को विद्यालय परिसर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।



जवाहर नवोदय विद्यालय कांड की जांच कर रही एसआईटी ने सोमवार को विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर को गिरफ्तार किया है। विद्यालय परिसर से पूर्व प्रधानाचार्य को सीओ तनु उपाध्याय, इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी व पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने ले जाकर अन्य। आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम की अदालत में पेश किया गया। एसआईटी और एडीजीसी ने जेल भेजने की मांग की। इस पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्द ही एसआईटी इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है।


भोगांव स्थति नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 11 की छात्रा की रहस्यमत तरीके से मौत हो गई थी। उस वक्त भोगांव थाने में तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन और दो छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई थी, इसी के तहत केस में धारा भी शामिल किया गया था

छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के वक्त प्रधानाचार्य रहीं सुषमा गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link