Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 14, 2021

UPTET 2021: सॉल्वर गैंग के आरोपी की जमानत खारिज

 प्रयागराज। जिला न्यायालय ने टीईटी परीक्षा 2021 में अभ्यर्थियों से धन प्राप्त कर सॉल्वर के माध्यम से पास कराने वाले गिरोह के सदस्य नीरज शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नुसरत खान ने एडीजीसी सुशील कुमार वैश्य को सुन कर दिया है।प्रकरण नैनी थाने का है। पुलिस उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2021 को छिवकी स्टेशन के पास टीईटी परीक्षा 2021 में सालवर गैंग के मुख्य सरगना राजेंद्र पटेल सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।



उनके पास से आधार कार्ड मोबाइल और मोबाइल में उनके व्हाट्सएप के माध्यम से व्यक्तियों से की गई वार्ता एवं अलग-अलग आरोपितों के पास से बरामद किए गए कुल 50 हजार रुपए बरामद किए गए थे। अभियुक्त पर आरोप है कि अभ्यर्थियों से धन प्राप्त कर सॉल्वर के माध्यम से टीईटी परीक्षा पास कराने का एक संगठित गिरोह है। जिसका अभियुक्त सदस्य है। पुलिस ने उसके पास से 10 हजार रुपये भी बरामद किया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

UPTET 2021: सॉल्वर गैंग के आरोपी की जमानत खारिज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link