Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 11, 2021

बीआरसी में लटका ताला शिक्षक हो रहे परेशान, बीईओ से कर्मचारियों की शिकायत

शिक्षकों ने बीईओ से की शिकायत


अमृतपुर ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में कर्मचारियों के न आने से कार्यालय में ताला लटका रहता है। विभागीय काम से आने वाले शिक्षकों को परेशान होना पड़ रहा है। कर्मचारियों इसकी शिकायत बीईओ से शिकायत की है।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय लभेड़ा के शिक्षक रामकिशोर, प्राथमिक विद्यालय विरसिंहपुर के शिक्षक शिव प्रताप कंपोजिट विद्यालय अलादपुर भटौली के शिक्षक अवनेश मिश्रा व बरखेड़ा के प्रधानाध्यापक राहुल मिश्रा गुरुवार को विभागीय काम से बीआरसी 
गए।

12:30 बजे कर्मचारियों के कार्यालय में ताला पड़ा था। इससे शिक्षकों का काम नहीं हो सका। शिक्षकों ने बीईओ रमेश चंद्र जौहर से शिकायत की। बीईओ ने बताया कि बीएसए को जानकारी दे दी गई है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कार्यालय में ताला बंद होने की जानकारी नहीं है। बुधवार को तीन बजे मीटिंग में कर्मचारियों को बुलाया था। बीआरसी पर कर्मचारियों के न बैठने की जांच कराई जाएगी।

बीआरसी में लटका ताला शिक्षक हो रहे परेशान, बीईओ से कर्मचारियों की शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link