Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 11, 2021

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ ग्राम प्रधान व उसके दो भाइयों ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

 अलीगढ़: थाना दादों क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ ग्राम प्रधान व उसके दो भाइयों सहित एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शिक्षिका का मोबाइल छीनकर जातिसूचक अपशब्द कहे। स्कूल के जरूरी कागजात फाड़ दिए। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


शिक्षिका ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। स्कूल में कुल 35 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। तभी ग्राम प्रधान रवेंद्र यादव, उसके भाई कवेंद्र, प्रदीप और एक अन्य धीरेंद्र उर्फ पाजी वहां आ गए। उन्होंने मिड-डे मील के लिए 100 छात्रों को दर्ज करने के लिए कहा। मना करने पर शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत की। हाथ से मोबाइल छीनकर स्कूल के कागजात फाड़ दिए। जातिसूचक अपशब्द कहे। शिक्षिका की तहरीर पुलिस ने ग्राम प्रधान रवेंद्र यादव, कवेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह पुत्र ओमवीर सिंह व धीरेश उर्फ पाजी पुत्र भूरेलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ ग्राम प्रधान व उसके दो भाइयों ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link