Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 11, 2021

कोरोना का खतरा बढ़ा, महिला शिक्षक मिली कोरोना पॉजिटिव

 सहारनपुर:- जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को महिला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के शनिवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।



जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शहर निवासी एक व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था। जिसके बाद वह यहां परिवार के सदस्यों से मिला। इसके बाद परिवार में महिला शिक्षक उनके संपर्क में आई। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हुई। गुरुवार को उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को उनकी राजकीय मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महिला शिक्षक के पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। 


संक्रमित महिला शिक्षक को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को महिला शिक्षक के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। संक्रमित महिला की हिस्ट्री को स्वास्थ्य विभाग खंगालेगा।


शुक्रवार को शहर निवासी एक महिला शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसे होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क वालों के सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे। उसकी हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी।

कोरोना का खतरा बढ़ा, महिला शिक्षक मिली कोरोना पॉजिटिव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link