Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 11, 2021

सहायक अध्यापक की वेतन वृद्धि रोकी

शिक्षामित्र के मानदेय से 10 प्रतिशत कटौती के आदेश


अलीगढ़। विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर में शिक्षकों के बीच हुए विवाद के मामले में सहायक अध्यापक जय प्रकाश की एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश बीएसए सतेंद्र कुमार ने दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी जवां व नगर शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ की संयुक्त जांच समिति ने 21 अक्तूबर को प्रकरण की पुनः सुनवाई के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ने एक दिसंबर 2021 को आख्या प्रस्तुत की सहायक अध्यापक जय प्रकाश व शिक्षा मित्र हरिओम शर्मा को पता था कि उपस्थिति पंजिका में पेज फाड़कर दूसरा पेज बदला गया है। इसके बावजूद उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से बिना पूछताछ व विभाग को सूचना दिए बगैर अपने-अपने दोबारा हस्ताक्षर कर दिए और सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध को छिपाने में भी सहायक अध्यापिका शाइस्ता अजीम की मदद की विभाग को बताना भी उचित नहीं समझा और दोनों द्वारा अपनी मौन सहमति दे दी। 


सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ में जयप्रकाश, हरिओम शर्मा व शाइस्ता के साथ बराबर दोषी हैं, क्यों दोनों ने सुनवाई के दौरान बताया कि शाइस्ता ने यह कहकर हस्ताक्षर कराए कि उस पेज पर कुछ गलत हो गया है। इसलिए इस पेज पर अपने-अपने दोबारा हस्ताक्षर कर दो। जय प्रकाश व हरिओम का सहयोग करने व अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन न करने का दोषी मानते हुए जय प्रकाश की एक वेतनवृद्धि रोकने व हरिओम के मानदेय से 10 प्रतिशत कटौती प्रतिमाह करने की संस्तुति की जाती है। बीएसए ने जांच आख्या पर कार्रवाई के आदेश दिए।

सहायक अध्यापक की वेतन वृद्धि रोकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link