*अध्यापिका पूनम गुप्ता ने जीते तीन गोल्ड मेडल*
30वी यूपी मास्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 9,10 दिसम्बर 2021 को बस्ती उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई जिसमें प्राथमिक विद्यालय आराकला,ब्लॉक सैदाबाद प्रयागराज की शिक्षिका पूनम गुप्ता ने अपने आयु वर्ग में 100 मी0 रेस 14.02 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड हासिल किया,100 मी0 बाधा दौड़ 27.06 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड हासिल किया,लंबी कूद में 3.25 की दूरी कूद कर गोल्ड हासिल कर एक नया इतिहास रचा। यह पहली बार है जब किसी स्कूल की शिक्षिका ने अपने तीनों इवेंट में गोल्ड हासिल किया। पूनम गुप्ता का चयन 2022 फरवरी माह में हैदराबाद में होने वाले नेशनल मास्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है उनके इस उपलब्धि से पूरे बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
