बागपत। जिले के 99 परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है। इसके अभाव में छात्र-छात्राएं टाट पट्टी पर बैठकर शिक्षण करने के लिए विवश हैं। विभाग की ओर से शासन को विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने के लिए डिमांड भेजी गई है। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यालयों में विधायक निधि से भी फर्नीचर की व्यवस्था कराने की तैयारी की जा रही है।
जिले में 530 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 332 प्राथमिक विद्यालय , 62 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 70 हजार तीन सौ 70 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिले के 99 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर का अभाव है। इसके चलते इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इन विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। शासन स्तर से बजट जारी होने के उपरांत फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। जिला समन्वयक निर्माण सौरव शुक्ला ने बताया कि विद्यालयों में फर्नीचर की डिमांड शासन को भेजी गई है।
