Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक सहित दो लोगों को दिया नोटिस

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण

ज्ञानपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को डीघ ब्लॉक के छह से अधिक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीघ बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।


बीएसए सुबह 10 बजे से प्राथमिक विद्यालय कुड़ी प्रथम प्राथमिक विद्यालय नारेपार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोनिया, प्राथमिक विद्यालय बनकट प्राथमिक विद्यालय चकिया, पूर्व

माध्यमिक विद्यालय बनकट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा एवं प्राथमिक विद्यालय झरिहागपुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीघ का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय झरिहगपुर में शिक्षकों के क्लिंब से पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान स्कूलों में परिषदीय परीक्षा की भी जानकारी ली। एमडीएम की गुणवत्ता को देखा और शिक्षको को साफ-सफाई का निर्देश दिया।

स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक सहित दो लोगों को दिया नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link