आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष से बंद रहो स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना अब शुरू हो गई है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा। छह मानकों पर खरा उतरने के बाद तीन से पांच स्टार पाने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में पेयजल, स्वच्छता और शौचालय आदि सुविधाएं परखी जाएंगी। व्यवहार क्षमता निर्माण और कोविड से बचाव के उपाय के आधार पर स्कूलों को नंबर दिए जाएंगे। इनके आधार पर स्टार रेटिंग होगी।
प्रत्येक श्रेणी में कम से कम तीन स्टार पाने वाले स्कूल पुरस्कार के लिए दावेदारी कर सकेंगे शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की ओर से चयनित विद्यालयों को जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार भी मिलेगा। जिले में संचालित 2705 विद्यालयों की और से एप डाउनलोड और पंजीकरण करा दिया गया है। अब इन विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वच्छता आदि से संबंधित फोटो अपलोड कर रहे हैं। स्वच्छता को लेकर यह एक अच्छी पहल है। इस योजना के तहत तीन श्रेणियों में पुरस्कार देकर संबंधित विद्यालय को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक होंगे आवेदन
- जिला स्तर पर ऑनलाइन आवेदन जनवरी से 31 मार्च 2022 तक
- जनपद स्तर पर पुरस्कार के लिए चयन एक अप्रैल से 15 मई तक
- राज्य व केंद्रशासित प्रदेश स्तर के पुरस्कार के लिए चिह्नित विद्यालयों को सूची मई तक जब होगी
- राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए स्कूलों का चयन 22 एवं से 30 जून तक
- राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए चिश्ति स्कूलों की सूची एक से सात जुलाई तक बनेगी
- राष्ट्रीय स्तर पर चिह्नित विद्यालयों का सत्यापन स्वत जुलाई से मात सितंबर तक
- 15 अक्तूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार दिया जाएगा

