Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

UP news: अब प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। 11 मई से शुरू होने वाले नए सत्र में कक्षाएं प्रारंभ होने से पहले अन्य दुआओं के साथ राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। मदरसा बोर्ड के कोर्स को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए दीनियात (धर्म संबंधी) के प्रश्नपत्रों को कम कर आधुनिक विषयों को जोड़ा गया है। अब दीनियात के चार की जगह एक प्रश्नपत्र होगा। सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी) में अरबी व फारसी के साथ दीनियात को शामिल करते हुए एक पेपर होगा। हंिदूी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र अलग-अलग होंगे।



योगी सरकार द्वारा मदरसों में सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें अहम निर्णय लिए गए। बोर्ड में अब छह प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर कक्षा एक से आठ तक के कोर्स में दीनियात के विषय के अतिरिक्त हंिदूी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के पेपर होंगे। 

UP news: अब प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link