Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

Yogi Cabinet List: योगी के साथ कौन-कौन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट

 यूपी में एक बार फिर आज से योगी राज शुरू होने जा रहा है। गोरखपुर से रिकॉर्ड मतों से जीते योगी आदित्यनाथ कुछ देर में सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी के साथ जो विधायक शपथ लेंगे उनके 52 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। लिस्ट के अनुसार 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि इस बार दिनेश शर्मा का नाम कैबिनेट से गायब दिखा है।



उनकी जगह ब्रजेश पाठक को दी गई है। ब्रजेश पाठक पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई बड़े नेता शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शपथ ग्रहण में कई फिल्म स्टार भी पहुंचे हैं।


योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अंबानी से लेकर अडानी तक को न्योता दिया है। बता दें कि गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास भी पर्यवेक्षक के तौर पर लखनऊ पहुंचे थे। दोनों नेताओं के अगुवाई में योगी आदित्यनाथ के नाम पर विधायकों ने मुहर लगाई थी।




कैबिनेट मंत्री


केशव प्रसद मौर्य

ब्रजेश पाठक

सूर्य प्रताप शाही

सुरेश कुमार खन्ना

स्वतंत्र देव सिंह

बेबी रानी मौर्य

लक्ष्मी नारायण चौधरी

जयवीर सिंह

धर्मपाल सिंह

नंद गोपाल नंदी

भूपेंद्र सिंह चौधरी

अनिल राजभर

जितिन प्रसाद

राकेश सचान

अरविंद कुमार शर्मा

योगन्द्र उपाध्याय

आशीष पटेल

संजय निषाद

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


नितिन अग्रवाल

कपिल देव अग्रवाल

रवींद्र जायसवाल

संदीप सिंह

गुलाब देवी

गिरीश चंद्र यादव

धर्मवीर प्रजापति

असीम अरुण

जेपीएस राठौर

दयाशंकर सिंह

नरेंद्र कश्यप

दिनेश प्रताप सिंह

अरुण कुमार सक्सेना

दयाशंकर मिश्र दयालु


राज्यमंत्री


मयंकेश्वर सिंह

दिनेश खटीक

संजीव गोंड

बलदेव सिंह ओलख

अजीत पाल

जसवंत सैनी

रामकेश निषाद

मनोहर लाल मन्नू कोरी

संजय गंगवार

बृजेश सिंह

केपी मलिक

सुरेश राही

सोमेन्द्र तोमर

अनूप प्रधान वाल्मीकि

प्रतिभा शुक्ला

राकेश राठौर गुरु

रजनी तिवारी

सतीश शर्मा

दानिश आजाद अंसारी

विजय लक्ष्मी गौतम

Yogi Cabinet List: योगी के साथ कौन-कौन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link