Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

Primary ka master: ऑनलाइन ड्यूटी से प्राथमिक स्कूलों की परीक्षा प्रभावित

 लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शासन के निर्देश पर पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। 



बोर्ड परीक्षा में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगने से प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं प्रभावित हो गई हैं, कई स्कूलों में एक ही शिक्षक बचा है। यह भी संयोग है कि बोर्ड की परीक्षाएं एक वर्ष बाद व प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाएं दो वर्ष बाद हो रही हैं। दोनों की शुरुआत कुछ दिनों के अंतराल पर हुई है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं नहीं हुई थी। प्राथमिक स्कूलों में 22 से 27 मार्च तक परीक्षाएं होनी है, इसके बाद शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करके 31 मार्च तक परीक्षा परिणाम वितरित करना है। गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से परिषदीय परीक्षाएं प्रभावित हो गई हैं, क्योंकि प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। यूपी बोर्ड परीक्षा में पौने तीन लाख से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Primary ka master: ऑनलाइन ड्यूटी से प्राथमिक स्कूलों की परीक्षा प्रभावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link