Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 12, 2022

प्रदेश में हर साल 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे टेबलेट और स्मार्टफोन

 प्रदेश में हर साल 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे टेबलेट और स्मार्टफोन

लखनऊ। प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल और नर्सिंग सहित अन्य पाठ्यक्रमों के 40 से 50 लाख विद्यार्थियों को हर साल स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक दो करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन एक ही वर्ष में वितरित करने से अत्यधिक आर्थिक भार आएगा।



 वहीं, पहले के अनुभव को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में स्मार्टफोन व टैबलेट एक वर्ष में उपलब्ध कराना मुश्किल होगा। इसे देखते हुए विभाग ने हर वर्ष 40 से 50 लाख टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण का प्रस्ताव रखा है। इस पर हर वर्ष सरकार को 5 हजार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि योजना पांच वर्ष चलेगी। इससे दो करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा 2022-23 के लिए बजट स्वीकृति और प्रशासनिक अनुमति का प्रस्ताव भेज दिया है।

प्रदेश में हर साल 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे टेबलेट और स्मार्टफोन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link