शिक्षकों ने तन, मन और धन से बदल डाली विद्यालय की सूरत
वाराणसी। कुछ महीने पहले चिरईगांव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पचरांव की पहचान जर्जर दीवारें और टूटी फर्श से थी, लेकिन आज उनकी पहचान चमचमाती फर्श, दीवारों पर शानदार पेंटिंग, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और मिड डे मील के लिए बनाए गए डाइनिंग हॉल से है।
यह सब मुमकिन हो पाया है, प्रधानाध्यापक और वहां के शिक्षकों की एक महीने की कड़ी मेहनत की वजह से एक दिन बीएसए ने इस स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षकों को इसे ब्लॉक का प्रेरक विद्यालय बनाने की चुनौती दी। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने बीएसए की इस चुनौती को लक्ष्य मानकर विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है।
.jpeg)
