Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 12, 2022

Primary ka master: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू 19 से….

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के लिए सोमवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से आयोजित किए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार व्याख्याता अंग्रेजी के 50 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 एवं 20 अप्रैल को, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 125 पदों के लिए 25 से 30 अप्रैल तक और व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण के 238 पदों एवं कर्मशाला अधीक्षक के 16 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच से 21 तक आयोजित किए जाएंगे।



विदित हो कि आयोग ने पांच अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2228 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। इस परीक्षा के तहत व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के 642 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने अभी व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक और व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 429 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।


Primary ka master: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू 19 से…. Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link