खुद को बीएसए का रिश्तेदार बताकर धोंस जमाने वाला शिक्षक निलंबित
वाराणसी। शिक्षकों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रिश्तेदार होने का धौंस जमाने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए राकेश सिंह ने सोमवार को निलंबित कर दिया। हरहुआ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय तेवर के सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह के खिलाफ कुछ शिक्षकों ने शिकायत की थी।
शिक्षकों का आरोप था कि विनय कुमार सिंह खुद को बीएसए का रिश्तेदार बताते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई का धौंस जमाते हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण खराब होता है। शिक्षकों की शिकायत पर संज्ञान में लेकर बीएसए ने सहायक अध्यापक को तत्काल रूप से निलंबित कर बीआरसी आराजीलाइन से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया। इसमें बीईओ सेवापुरी आराजीलाइन शामिल हैं।
.png)
