झांसी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को जनपद के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में अपनी उपस्थिति की फोटो भी विभाग के ग्रुप में भेजी। बीएसए बेदराम ने आदर्श प्राइमरी स्कूल बरुआसागर, बंगरा में
कंपोजिट कन्या अपर प्राइमरी प्राइमरी स्कूल कटेरा प्राइमरी स्कूल नवीन कोटरा का निरीक्षण किया।
उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाएं और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें। बेसिक के जिला समन्वयकों, खंड शिक्षाधिकारियों ने भी 41 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया और उपस्थिति की फोटो भेजी संवाद
.jpeg)
