Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

शिक्षक के साथ 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार


बेवर परिषदीय शिक्षक से 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में गैंग के अन्य साथियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। शिक्षक ने मामले में नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी 



पुलिस ने बुधवार सुबह सूचना पर परिषदीय शिक्षक से 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी अनिवासी गांव अस्यौली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने स्वत अन्य लोगों के साथ मिलकर नगला देवी निवासी शिक्षक राहुल कुमार को एक जमीन का फर्जी मालिक बनकर बैनामा कर दिया था। मामले में अब तक पुलिस पाच आरोपी सोनू, योगेंद्र जगपाल, अंकित, आदित्य को जेल भेज चुकी है, मोहित उर्फ आनंद निवासी परीखा, आदेश कुमारी निवासी पटरीली थाना दन्नाहार, विपिन उर्फ पुनीत निवासी लीना दन्नाहार न्यायालय में समर्पण कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व एक आरोपी पुन्नी ने भी मंगलवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। आरोपियों ने शिक्षक के अलावा भी कई अन्य लोगों से धोखाधड़ी की वारदात की है। संवाद

शिक्षक के साथ 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link