Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

खेत जा रही कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

 पीलीभीत/बरखेड़ा। खेत पर काम कर रहे बाबा को दरांती देने के लिए निकली कक्षा पांच की दस वर्षीय छात्रा से बृहस्पतिवार की दोपहर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने 55 वर्षीय व्यक्ति पर घास देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की 10 वर्षीय पुत्र गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद बालिका पर आई। खाना खाने के बाद करीब तीन बजे खेत पर काम कर रहे अपने बाबा को दरांती देने के लिए घर से निकली थी। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंच पाई। आरोप



है कि वहां थाना क्षेत्र के गांव अलकधान निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने पास देने के बहाने बालिका को बुला लिया और पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को बताया। परिजन बालिका को लेकर देर शाम थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म की बात बताई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खेत जा रही कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link