Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

दूरस्थ, ऑनलाइन और पारंपरिक डिग्री समान होंगी

 दूरस्थ, ऑनलाइन और पारंपरिक डिग्री समान होंगी

नई दिल्ली, एजेंसी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा कि मान्यता प्राप्त संस्थानों से दूरस्थ एवं ऑनलाइन पढ़ाए जाने वाले कोर्स की डिग्री को पारपंरिक शिक्षा डिग्री के समान माना जाएगा।



यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि डिग्री विशिष्टता, 2014 पर यूजीसी की अधिसूचना के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा मुक्त या दूरस्थ या ऑनलाइन के जरिये स्नातक एवं पीजी डिग्री-डिप्लोमा को पारंपरिक शिक्षा माध्यम की डिग्री तथा डिप्लोमा के बराबर माना जाएगा।


रजनीश जैन ने कहा कि यह फैसला यूजीसी (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) नियमन के नियम 22 के अनुसार लिया गया है।


दूरस्थ, ऑनलाइन और पारंपरिक डिग्री समान होंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link