Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

गंदी हरकत करने के लिए छात्राओं के बीच में बैठ जाता था शिक्षक

 मुरादाबाद। गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ पीड़ित छात्राओं ने अभिभावकों के समक्ष उसकी हरकतें बतानी शुरू कर दी हैं। आरोप है कि शिक्षक पढ़ाते- पढ़ाते छात्राओं के बीच बेंच पर बैठ जाता था। प्यार से दुलारने का बहाना बनाकर वह उनको स्पर्श करने लगता था। छात्राओं के विरोध करने पर वह भूमिका बनाकर उनको दूसरे ढंग से समझाने लगता था।



गिरफ्तारी के बाद ठाकुरद्वारा पुलिस आरोपी शिक्षक इश्तियाक के क्लोज चैप्टर को विवेचना के दौरान खोलेगी। इस मामले में पुलिस कुछ अभिभावकों और छात्राओं से बयान ले चुकी है। छात्राओं ने महिला अभिभावकों को बताया कि शिक्षक लड़कियों को छूने के लिए तरह तरह के बहाने ढूंढता था। अपना स्थान छोड़कर वह सवाल बताने के बहाने बनाता था।


एक दो छात्राओं ने उसकी हरकत का विरोध किया लेकिन उस समय शिक्षक गुरु के रिश्ते की अहमियत को बताने लगता। एकांत में छात्राओं को बातचीत के लिए बुलाता था। उसकी बातें सुनकर 11 से 13 साल की बच्चियां सहम जाती थीं। उसकी गंदी हरकतें अब चर्चा का विषय बन गई हैं।


लोगों ने कहा कि कमालपुरी ढकिया मार्ग स्थित स्कूल के शिक्षक गुरु और शिष्य की परंपरा को कलंकित कर दिया है। घटना को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है।


गंदी हरकत करने के लिए छात्राओं के बीच में बैठ जाता था शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link