Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

शिक्षक के दरवाजे पर पथराव और फायरिंग, जांच शुरू

 फर्रुखाबाद शिक्षक के दरवाजे पर रात में कुछ लोगों ने पथराव व फायरिंग कर दी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी शिक्षक बलराम पाल ट्यूशन पढ़ाते हैं मंगलवार रात 10 बजे परिजनों के साथ सो रहे थे। तभी दरवाजे पर पांच-छह युवक पहुंचे। गाली गलौज कर पथराव किया। शोर सुनकर उन्होंने छत से ललकारा। इस पर युवकों ने तमंचों से पांच छह फायर कर दिए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी छतों पर पहुंच गए। भीड़ देख आरोपी भाग निकले।



कोतवाल सचिन देव सिंह व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। बलराम ने पुलिस को बताया कि पथराव व फायरिंग करने वाले कौन थे, उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

शिक्षक के दरवाजे पर पथराव और फायरिंग, जांच शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link