Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 10, 2023

राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने सुंदरीकरण में जीता 50 हजार का इनाम

 


नरवाना। मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना 2023-24 की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना को कनिष्ठ वर्ग में खंड स्तर पर प्रथम स्थान मिला। स्कूल को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्कूल प्रभारी महावीर और अध्यापक नरेश वत्स ने बताया कि इस योजना के तहत अधिकारियों की टीम ने विद्यालय का सूक्ष्म निरीक्षण किया था, जिसमें विद्यालय ने खंड स्तर पर सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर एसएमसी प्रधान राजकली, सरपंच बीरबल दास व गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय प्रभारी महावीर बनवाला, मुख्य शिक्षक मनोज कुमार तथा समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। स्कूल में पांच पार्क, डिजिटल बोर्ड्स, शौचालय, पुस्तकालय, रसोई घर, सीसीटीवी कैमरे सुंदर मुख्य द्वार जल निकासी, जल संरक्षण व्यवस्था, कूड़ा निपटान की उत्तम व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा-कक्ष में पूरा फर्नीचर है।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने सुंदरीकरण में जीता 50 हजार का इनाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link