Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 10, 2023

रोज स्कूल आने वाले बच्चे बनेंगे स्टार ऑफ द मंथ, किए जाएंगे पुरस्कृत, उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभाग ने बनाई व्यवस्था

 औरैया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक योजना तैयार की है। जिसके तहत शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र- छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ से पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन छात्रों का चयन किया जाएगा।


जिले में 1265 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब एक लाख 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन की ओर से बच्चों को पढ़ाने के लिए न केवल पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं बल्कि बैग, जूते, मोजे खरीदने के लिए प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में डीबीटी के तहत 1200 रुपये भी दिए जाते हैं। बावजूद इसके परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ के तहत चयनित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर छात्र- छात्राओं को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।



रोज स्कूल आने वाले बच्चे बनेंगे स्टार ऑफ द मंथ, किए जाएंगे पुरस्कृत, उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभाग ने बनाई व्यवस्था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link