Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 3, 2024

बीएलओ बनी शिक्षामित्र ने ईवीएम पर उठाए सवाल, दर्ज हुआ मुकदमा

 खंदौली, हिन्दुस्तान संवाद। खंदौली विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला जार मौजा पोइया में तैनात बीएलओ बनी शिक्षामित्र को एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देना भारी पड़ गया। इस इंटरव्यू में महिला शिक्षामित्र ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठा दिया। गुरुवार को शिक्षामित्र के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया गया 'है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उसका मानदेय रोक दिया है। दो खंड शिक्षाधिकारी मामले की जांच करेंगे।



विनीता पत्नी कुलदीप सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला जार में शिक्षामित्र है। भाग संख्या 44 पर बीएलओ का भी कार्य देख रही हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए थे। अब इस इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो गया। इससे बेसिक शिक्षा 'विभाग में हड़कंप है।


शिक्षा मित्र वायरल वीडियो में कहती दिख रही हैं कि जब वोटिंग मशीन बनाने वाले देश अमेरिका में इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। वहां मतपत्र से वोट डाले जाते हैं तो यहां क्यों नहीं।


इसका संज्ञान आगरा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड जांच को कहा।


• बीएसए के निर्देश पर खं शिक्षाधिकारी खंदौली ने शिक्षामि विनीता के खिलाफ थाना खंदौली भारतीय दंड संहिता की धारा 171 में मुकदमा दर्ज कराया है।

बीएलओ बनी शिक्षामित्र ने ईवीएम पर उठाए सवाल, दर्ज हुआ मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link