निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षिका निलंबित
दरभंगा, संवाद सूत्र। निर्वाचन कार्य में तैनात एक सहायक शिक्षिका को लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्तव्यहीनता एवं वरीय अधिकारी के आदेश की बार-बार अवहेलना करने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित सहायक शिक्षिका का नाम शबनम है। वे शहर के मध्य विद्यालय मदारपुर में तैनात हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय, हनुमाननगर होगा। शबनम पर कार्रवाई शहरी विस क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त की अनुशंसा पर की गई है।
नगर आयुक्त ने गत 27 अप्रैल को डीईओ को शबनम के खिलाफ निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पत्र लिखा था। उक्त पत्र के आलोक में डीपीओ स्थापना ने शबनम को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। @pky
.jpg)
