Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 3, 2024

मौसम अलर्ट बिहार: प्रदेश में कल से आठ मई तक बारिश के आसार

 राहत : प्रदेश में कल से आठ मई तक बारिश के आसार 

इंडिया मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट


(आइएमडी) ने बिहार के मौसम के संदर्भ में राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है. आइएमडी पटना ने कहा है कि लू और प्रचंड गर्मी से बिहार को कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है. दरअसल, चार मई से उत्तर-पूर्व के जिलों, पांच मई को दक्षिण-पूर्व में और छह मई से पूरे राज्य में बारिश होने के आसार हैं. इससे राज्य को प्रचंड गर्मी से आठ तारीख तक राहत मिलने की संभावना है.



आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अप्रैल में दस दिन लू और पांच दिन भयंकर लू झेली है. इस तरह भयंकर गर्मी और गर्म पछुआ की तपिश झेल रहे बिहार को हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने बारिश की राहत दी है. साथ ही उत्तर- पूर्व राज्यों एवं बंगाल की खाड़ी मैं चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर पिछले एक-दो दिन से देखा भी जा रहा है. बिहार के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. जहां अभी तक तकरीबन पूरे बिहार में भयंकर लू चल रही थी, गुरुवार को केवल एक जगह शेखपुरा में लू दर्ज की गयी है. यहां उच्चतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम अलर्ट बिहार: प्रदेश में कल से आठ मई तक बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link