Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 3, 2024

छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, हालत गंभीर

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को एक कंप्यूटर सेंटर में छात्र ने दिन दहाड़े शिक्षिका को गोली मार दी। शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया कि शिक्षिका की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। 



जानकारी के अनुसार शहर के एक कंप्यूटर सेंटर के पूर्व छात्र रहे युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी। घटना से कक्षा में हड़कंप मच गया। बताया गया कि क्लास रूम में घुसकर शिक्षिका को गोली मारी गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को घटना की सूचना दी।

छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, हालत गंभीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link